कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Tag Archive | "Add new tag"

Tags:

पीठासीन अधिकारियों को बताए दायित्व

Posted on 11 April 2009 by admin

झांसी। लोकसभा चुनाव में लगने वाले मतदान कार्मिकों को आज सामान्य व इलेक्ट्रानिक वोटर मशीन के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली।

लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर में आज से मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों ने दो पालियों में प्रशिक्षण लिया। दोनों पालियों में 1100-1100 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इन लोगों को पहले दो घण्टे सामान्य प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर्स कार्मिक ने दिया। मतदान में लगे कर्मचारियों को मतदान कार्य की जानकारी दी गई। उन्हें निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए केन्द्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया। बाद में 40-40 कार्मिकों को बांटकर 14 कमरों व 6 हाल में ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। ईवीएम प्रशिक्षण के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को भी बुलाया गया था। प्रशिक्षण के दौरान मण्डलायुक्त टीपी पाठक व जिलाधिकारी राज शेखर ने प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। प्रशिक्षण मे मुख्य विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी शमीम अहमद खां, जिला पंचायत राज अधिकारी ओपी राजपूत, डीडीआर आरपी शर्मा आदि अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में लगभग 100 पीठासीन अधिकारी/प्रथम मतदान अधिकारी प्रशिक्षण लेने नहीं पहुंचे। इनकी जानकारी जिलाधिकारी को दी जा रही है। साथ ही ईवीएम मशीन को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाए गए 20 मास्टर ट्रेनर अनुपस्थित रहे। इस सम्बन्ध में नोडल अधिकारी ईवीएम प्रशिक्षण/ अपर नगर मजिस्ट्रेट भगवान शरण ने बताया कि अनुपस्थित अधिकारियों की कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को लिखा जा रहा है।

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in