कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

About Bundelkhand

Click here to View in English

Click Here to View About Jhansi ki Rani

बुंदेलखंड मध्य भारत का एक प्राचीन क्षेत्र है। इसका विस्तार मध्य प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश में भी है। बुंदेली इस क्षेत्र की मुख्य बोली है। भौगोलिक और सांस्‍कृतिक विविधताओं के बावजूद बुंदेलखंड में जो एकता और समरसता है, उसके कारण यह क्षेत्र अपने आप में सबसे अनूठा बन पड़ता है। अनेक शासकों और वंशों के शासन का इतिहास होने के बावजूद बुंदेलखंड की अपनी अलग ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्‍कृतिक विरासत है। बुंदेली माटी में जन्‍मी अनेक विभूतियों ने न केवल अपना बल्कि इस अंचल का नाम खूब रोशन किया और इतिहास में अमर हो गए। आल्हा-ऊदल, ईसुरी, कवि पद्माकर, झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई, डॉ० हरिसिंह गौर आदि अनेक महान विभूतियाँ इसी क्षेत्र से संबद्ध हैं।

250px-orchhapalace
उत्तर भारत के ऐतिहासिक क्षेत्र बुंदेलखंड

बुंदेलखंड एक सांस्कृतिक परिचय

गिरि गहर नद - निर्झर मय लता गुल्म तरु कुंज भूमि है,

तपोभूमि साहित्य कलायुत वीर भूमि बुंदेल भूमि है ।

एक समय था, जब बुंदेलखंड का विस्तृत प्रदेश एक शासन-सूत्र में बंध कर उत्तर में यमुना से लेकर दक्षिण में नर्मदा तक और पश्चिम में चम्बल से लोकर पूर्व में टां… तक फैला हुआ था, किंतु इन नदियों द्वारा घिरे हुए भाग में सीमांत की ओर के क्षेत्र बघेली गोंडा, जयपुरी, मालवी, निमाड़ी, छत्तीसगढ़ी और गोंडी बोलियों का दबाव प्रभाव वाले हैं । बुंदेली बोली की दृष्टि से जो भाग वास्तविक बुंदेलखंड है, उसका आज कुछ भाग उत्तर-प्रदेश और शेष मध्यप्रदेश के कुछ भागां में विस्तार पाये हैं । इस प्रकार झांसी, हमीरपुर, बांदा, जालौन, सरीला, ग्वालियर, ईसागढ़, विदिशा, भोपाल, टीकमगढ़, छत्तरपुर, पन्ना, चरखारी, समथर, दतिया, विजावर, अ्जयगढ़ तथा सागर, दमोह, जबलपुर और होशंगाबाद इसमें सम्मिलित किये जाते हैं। सवनी का कुछ भाग भी इसके अंतर्गत लिया जाता है। राजनितिक सीमाओं की दृष्टि से विभिन्न ऐतिहासिक युगों में राज्यों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को लेकर विभिन्न दिशाओं में बढ़ाया-घटाया जा सकता है।

पुराकाल से अब तक बुंदेलखंड अनेक शासकों के अधीन रहा है इसलिए उसके नाम समय-समय पर बदलते रहे हैं - जैसे - पुराणकाल मे यह “चेदि’ जनपद के नाम से अभिहित हुआ है तो साथ-साथ इसको दस नदियों वाला “दशार्ण’ प्रदेश भी कहा गया है। विन्धय पर्वत की श्रेणियों से आवेष्टित होने के कारण इसे “विंधयभूमि’ या “विंधय निलय’, “विंधय पार्श्व’ आदि संज्ञाऐं भी मिलती हैं। “चेदि’ का दूसरा नाम “डाहल’ माना जाता है दशार्ण और “चेदि’ अलग-अलग जनपद भी हैं। चेदी और त्रिपुरी का सम्बंध भी महत्वपूर्ण माना जाता है। बुंदेलखंड की दक्षिणी सीमा रेवा (नर्मदा) के द्वारा बनती है इसलिऐ इसे “रेवा का उत्तर प्रदेश’ भी माना जाता है। बुंदेलखंड में पुलिन्द जाति और शबरों का अनेक समय तक निवास रहा है इसलिए कतिपय विद्वान इसे “पुलिन्द प्रदेश’ अथवा “शबर-क्षेत्र’ भी घोषित करते हैं।

बुंदेलखंड राजनैतिक इतिहास में दसवीं शताब्दी के बाद ही अपनी संज्ञा को सार्थक करता है। चंदेली शासन मे यह क्षेत्र “जुझौती’ के नाम से जाना जाता था किन्तु जव पंचम् सिंह बुंदेल के वंशजों ने पृथ्वीराज के खंगार सामन्त को कुण्डार में परास्त किया और इस प्रदेश पर अधिकार जमाया, इस भूमि का नाम बुंदेलखंड पड़ा ।

पंचम सिंह यूं तो स्वयं गहरवार थे । वे बुंदेला कब हुं, इस संबंध में अनेक विंवदन्तियाँ हैं । कतिपय विद्वानों का मत है कि यह शब्द विंध्यवासिनी देवी से संबंधित है । पंचम सिंह ने विंध्यवासिनी देवी की आराधना की थी । विंध्यवासिनी देवी का मंदिर विंध्य पर्वत श्रेणियों पर स्थित है, इसलिए कहा जाता है कि पंचम सिंह ने अ्पने नाम के साथ “विंध्येला’ जोड़ लिया था । यह विंध्येला शब्द ही बाद में “बुंदेला’ रुप में विकसित हो गया और जिस क्षेत्र में पंचम सिंह अथवा उसके वंशजों ने राज्य विस्तार वह बुंदेलखंड कहलाया । टाड के अनुसार “”जसौंदा नामक गरहवार ने विंध्यवासिनी देवी के सम्मुख एक महायज्ञ करके अपने वंशजो को “बुंदेला’ प्रसिद्ध किया और इससे बुंदेलखंड बना ।”

बुंदेलखंड के विभिन्न खंड एक लम्बे समय तक भिन्न-भिन्न शासकों के बंधन मे रहे इसलिए विभिन्न भागों के बुंदेलखंडियों में एकता के बीच किंचित विधिता का आभास मिलता है, फिर भी बुंदेलखंड के विभिन्न भाग मिला कर अपनी प्राकृतिक रचना, जलवायु और भाषा तथा साहित्य रीति-नीति और लोक-व्यवहार मे ऐसा खंड है, जिसका एक विशेष अपनापन है।


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in