कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

बुन्देलखण्ड विकास निधि से ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा शिक्षा के लिए 11.27 लाख रूपए स्वीकृत

Posted on 21 July 2010 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुन्देलखण्ड विकास निधि से ऊर्जा, सिंचाई, पर्यटक स्थलों के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा के विस्तार के कार्य कराने के लिए 11 करोड़ 27 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। झांसी एवं चित्रकूटधाम के मण्डलायुक्तों को निर्देंश दिए गये हैं कि स्वीकृत धनराशि में से मरम्मत कार्य, अत्यन्त लघु कार्य, कच्चे कार्य एवं सुन्दरीकरण के कार्य एवं जीणेZन्द्धार से सम्बंधित योजनाएं स्वीकृत न की जाये।

बुन्देलखण्ड विकास निधि के जारी शासनादेश के अनुसार झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, बान्दा एवं चित्रकूट जनपदों के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देंशित किया गया है कि वे निर्माण कार्यों को प्रारम्भ करने से पूर्व आगणनों को स्वीकृत कराकर ही कार्यदायी संस्था को कार्यकारी आदेश जारी करें। इस धनराशि से वे ही परियोजनाएं ली जायेंगी जो एक वर्ष में पूरी हो सकें। यह भी निर्देंश दिए गए हैं कि योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणात्मक क्रियान्वयन के लिए सम्बन्धित जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी उत्तरदायी होंगे। कार्यों का चुनाव करते समय क्षेत्रीय सन्तुलन का विशेष ध्यान रखा जाये तथा जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगभग समान धनराशि का आंवटन करके ही योजनाएं स्वीकृत की जाय।

जारी शासनादेश के अनुसार झांसी जनपद में ऊर्जा क्षेत्र में 61.76 लाख रूपए, सिंचाई  में 41.19 लाख रूपए, पर्यटक स्थलों के सुदृढ़ीकरण सुन्दरीकरण एवं विस्तार के लिए 10.32 लाख रूपए तथा शिक्षा के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के लिए 10.32 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ललितपुर जनपद के लिए 135.19 लाख रूपए, जालौन के लिए 249.65 लाख रूपए, हमीरपुर के लिए 195.23 लाख रूपए, महोबा के लिए 132.50 लाख रूपए, बान्दा के लिए 186.79 लाख रूपए तथा चित्रकूट जनपद के लिए 83.44 लाख रूपए स्वीकृत किये गये.

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Leave a Reply


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in