बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान मडावरा द्वारा एक्शन एड लखनऊ के सहयोग से वन विभाग डाक बंगला परिसर मेें नि:शुल्क बीज बितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 10 गांवों के 50 किसानों को उड़द का बीज दिया गया। बीज वितरण कार्यक्रम की शुरूवात खण्ड विकास अधिकारी मडावरा विकास मिश्र द्वारा किया गया। उन्होंने इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रमाणित बीज से ज्यादा से ज्यादा उत्पादन कर खुद को मजबूत बनायें।
खण्ड विकास अधिकारी विकास मिश्र ने कहा कि बुन्देलखण्ड में पानी की समस्या अत्यन्त गम्भीर है। पानी की कमी के कारण एक ओर जहां जन जीवन प्रभावित होता हैं, वहीं फसलों में भी इसका खासा प्रभाव पडता है। खेतों में रूखापन होने के कारण मानक के अनुसार फसल का उत्पादन नहीं होता है। उन्होंने कहा कि शासन ने इस वर्ष फिर से खेत तालाब योजना के लिए किसानों को लाभािन्वत करने के लिए कहा है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा किसान अपने-अपने खेतों में खेत-तालाब बनवाकर खेत में पानी संचित करने का काम करें। इससे एक ओर जहां खेत में नमी रहेगी वहीं छोटे किसानों को सब्जी आदि के उत्पादन में काफी मदद मिल सकती है। कहा कि लम्बे समय से किसान भाई उडद, मूंग, तिली आदि कि खेती करते चले आ रहे हैं, किन्तु उन्हें बहुत ज्यादा लाभ नहीं मिला है। इससे सिर्फ खाने आदि तक का ही लाभ सीमित है। इसलिए इस बाद किसान अपने खेतों में गडढा बनवायें। जो किसान अपने खेत में वृक्षारोपण व सब्जी लगाने का कार्य विशेष रूचि के साथ करेंगें एवं उदाहरण प्रस्तुत करने की बात कहेंगें उनके खेत में कटीली झाडियों से घेरबाड़ करायी जायेगी।
करना चाहता है उसके खेत की घेरबाड़ करायी जायेगी। कहा कि आज जरूरत है कम लागत से अच्छे उत्पाद किस्म के बीज अपनाने की जो समय-समय पर बुन्देलखण्ड सेवा संस्थान के द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है यह बहुत सराहनीय कार्य है। वैसे तो मैं गांव-गांव में जाता हूं लोगों से बातचीत होती है किन्तु जब संस्थान के माध्यम से ग्रामीणों से बातचीत करने का मौका मिलता है तो ग्रामीण और ज्यादा खुलकर बातचीत करते है तथा अपने-अपने गांवों की समस्याओं से अवगत कराते हैं।
वासुदेव ने कहा कि यह एक्शन एड की पहल का नतीजा है कि गांवों के गरीब किसानों को उडद का उन्नतिशील नि:शुल्क बीज देने को संस्थान को मौका मिल रहा है। संस्थान हमेशा मडावरा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए नई-नई योजनाओं को लागू कराने एवं उनसे लाभािन्वत कराने के लिये प्रयासरत रहता है। ग्रामीणों द्वारा संस्थान को जो भी समस्यायें बतायीं जाती हैं, संस्थान उन्हें जिला प्रसाशन तक पहुंचाने एवं उन्हे न्याय दिलाने का काम करता है। उन्होंने कहा कि मडावरा ब्लाक के दांगली, इकौनखुर्द, जलंधर, पिसनारी, सौंरई, विघाई, टपरियन-गिरार, बड़वार, सेमलखेडा, लंखजर सहित 10 गांवों के 50 गरीब किसानों को 50 हजार रूपये की कीमत का उडद बीज नि:शुल्क वितरित किया गया हैं।
इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा मडावरा उपेन्द्र शर्मा, बुन्देलखण्ड संस्थान कार्यकर्ता मइयादीन, मानसिंह, समीना बानों, मदन मोहन पाल, अनुराग सहित 10 गांवों के आधा सैकडा महिला-पुरूष किसान मौजूद रहे।
Reetesh Kumar Sharma
>9936504352















Powered By