झोला छाप डाक्टर ने 12 वषीZय बच्ची के साथ टी वी दिखाने के बहाने घर बुला दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की के पिता ने थाने से न्याय न मिलने पर एसपी से गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मारकुण्डी थाना क्षेत्रा के टिकरिया स्टेशन के पास मनगवां में प्राइवेट अस्पताल चलाने वाले झोलाछाप डाक्टर राकेश मौर्या ने बीते दिनों पड़ोस में रहने वाली छब्बन की पुत्राी गुड्डन (दोनों काल्पनिकद्ध को टीवी दिखाने के बहाने दोपहर केा अपने घर बुला जबरजस्ती दुष्कर्म किया। जिसके बाद लड़की ने शाम को मजदूरी कर घर पहुंचे माता-पिता को आपबीती सुनाई । इसके बाद अपनी बच्ची को लेकर वे लोग थानें पहुंचे। पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि पुलिस ने मामले की सुनवाई किए बिना ही उन लोगों को थाने से भगा दिया। जिसके बाद वे लोग न्याय की उम्मीद ले कर मुख्यालय कर्वी पुलिस अधीक्षक के पास आए। जहां उन्होंने मामले की शिकायत सुन थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। उनके आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी झोला छाप डाक्टर को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की बात कही। वहीं घटना के कई दिन बाद लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।















Powered By
June 11th, 2010 at 12:55 pm
Hello, I found your weblog in a new directory of blogs. I don’t know how your site came up. Your blog seems great. Have a nice day.