कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Categorized | चित्रकूट

अगवा किए गए बसपा नेता को बदमाशों ने छोड़ा

Posted on 12 March 2010 by admin

पिटाई से घायल हुए बसपा नेता को देखने अस्पताल पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री
चित्रकूट -  बसपा रैली का प्रचार कर रहे बदमाशों द्वारा अगवा किए गए बसपा सेक्टर प्रभारी कृष्णपाल व उनके तीन साथियों को पुलिस की जंगलों में बढ़ती चहल कदमी के बाद दस्यु रागिया उर्फ सुन्दर पटेल ने चेतावनी देते हुए मध्य रात में छोड़ दिया। बदमाशों से पिटे घायल बसपा नेताओं को हाल लेने अस्पताल पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री दद्दू प्रसाद ने एसपी से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा।

मामला जिले के मानिकपुर थानान्तर्गत गिदुरहा गांव का है। जहां  बसपा नेता कृष्णपाल अपने साथी नन्द किशोर, छेदी लाल आदि लोगों के साथ गुरुवार को क्षेत्रा के हरिजन पुर, कोटा कदैला, लौधौरा होते हुए गिदुरहा पहुंचा था। जहां शाम होने के चलते वापस आ रहे बसपा नेताओं की जीप मिलेट्री वर्दीधारी बदमाशों ने गांव के बाहर नाले में रोक लिया था। बदमाशों को आता देख गाड़ी में बैठे छेदीलाल, ब्रजेश तो भाग निकले थे लेकिन कृष्णपाल अपने तीन साथियों समेत उनकी पकड़ में आ गए थे। शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कृष्णपाल ने बताया कि वर्दीधारी बदमाश एक दूसरे का गोपनीय नाम मेजर, गोटर बता बात कर रहे थे। वहीं उनका कहना है कि कुण्डलधारी बदमाश उनको पीटते हुए धमका भी रहा था। इस दौरान बदमाश उनको काफी दूर देर रात तक टहलाते रहे। लेकिन कई गाड़ियां आते देख पुलिस की आशंका जताते हुए उन्हें छोड़ चले गए थे। उधर दूसरी ओर ग्राम्य विकास मन्त्राी दद्दू प्रसाद रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिकपुर पहुंचे थे जहां पुलिस ने बदमाशों से मार खाए बसपा नेताओं को इलाज के लिए भर्ती कराया था। ग्राम्य विकास मंत्री के साथ में ब्लाक प्रमुख विनोद द्विवेदी और कई बसपा नेता भी मौजूद थे। मंत्री ने एसपी से जल्द ही बदमाशों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए कहा।

श्री गोपाल

09839075109

Leave a Reply


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in