कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

गर्मी की छुट्टियों में ग्वालियर को तीन विशेष ट्रेनों का तोहफा

Posted on 11 March 2010 by admin

ग्वालियर- रेलवे बोर्ड ने गर्मी की छुट्टियों में ग्वालियर को तीन विशेष ट्रेनों का तोहफा दिया है। ये साप्ताहिक ट्रेनें आगरा-पुणे, आगरा-मुम्बई व कुर्ला-हरिद्वार के बीच अप्रैल से जून तक चलेंगी। कुर्ला-हरिद्वार ट्रेन के लिए आरक्षण भी शुरू कर दिया गया है।

हरिद्वार के लिए ट्रेन मिलने से उत्तराखंड के चार धाम जाने वाले यात्रियों को सहूलियत रहेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित की गई ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की सूची में तीन ट्रेनें ग्वालियर होकर चलेंगी। रेलवे ने बीते वर्ष वाया ग्वालियर दो विशेष ट्रेनों का संचालन किया था।

पुणे-आगरा 0135 एक्सप्रेस रविवार को दोपहर 2.10 बजे पुणे से आगरा के लिए रवाना होगी और सोमवार की सुबह लगभग 11.30 बजे ग्वालियर स्टेशन पर आएगी। इसके आगरा पहुंचने का समय एक बजे है। यह ट्रेन 4 अप्रैल से 22 जून तक संचालित की जाएगी। आगरा-पुणे 0136 एक्सप्रेस सोमवार को दोपहर 2.40 बजे रवाना होकर शाम 4.15 बजे ग्वालियर आएगी और मंगलवार को दोपहर 3.35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 5 अप्रैल से 28 जून तक संचालित की जाएगी। पुणे-आगरा के बीच चलने वाली ट्रेन में 1 एसी टू टायर, 1 एसी थ्री टायर व 10 स्लीपर कोच रहेंगे।

मुम्बई से यह ट्रेन प्रति सोमवार को सुबह 11.05 बजे आगरा के लिए रवाना होगी। मंगलवार को सुबह 7.30 बजे ग्वालियर स्टेशन पर आएगी और 9.40 बजे आगरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 अप्रैल से 28 जून तक संचालित की जाएगी।

आगरा से यह ट्रेन प्रति मंगलवार को दोपहर 2.40 बजे मुम्बई के लिए रवाना होगी। यह ग्वालियर शाम 4.15 बजे आएगी और बुधवार को दोपहर 2.40 मुम्बई पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून तक चलेगी। आगरा-मुम्बई के बीच संचालित होने वाली विशेष ट्रेन में 1 एसी टू टायर, 2 एसी थ्री टायर व 13 स्लीपर कोच संचालित किए जाएंगे।

यह ट्रेन गुरूवार को सुबह 6.45 बजे हरिद्वार से कुर्ला के लिए रवाना होगी। ट्रेन इसी दिन शाम 6 बजे ग्वालियर आएगी और शुक्रवार को शाम 7 बजे कुर्ला पहुंचेगी। यह ट्रेन 8 अप्रैल से 1 जुलाई तक संचालित की जाएगी। कुर्ला से यह ट्रेन मंगलवार को सुबह 7.55 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। ग्वालियर यह बुधवार को सुबह 5.45 बजे आएगी और शाम 6.45 बजे ट्रेन हरिद्वार पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन 6 अप्रैल से 29 जून तक संचालित की जाएगी। इस विशेष ट्रेन में 1 एसी टू टायर, 1 एसी थ्री टायर व 7 स्लीपर कोच होंगे।

Leave a Reply


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in