कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण जनांदोलन ने जोर पकड़ा

Posted on 02 January 2010 by admin

झांसी। बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर चल रहे प्रदर्शनों के बीच मनाए गए नव वर्ष कार्यक्रमों में राज्य निर्माण समर्थकों ने जनांदोलन को तेज करने पर जोर दिया है।

बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण को लेकर वर्षो से संघर्ष कर रहे संगठनों ने अब जन जागरण तेज कर दिया है। नए वर्ष के पहले दिन जनजागरण अभियान पूरी तेजी पर रहा। बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा (तिवारी गुट) के आंदोलनकारियों ने मशाल जुलूस से नए वर्ष का स्वागत किया। झलकारी बाई प्रतिमा स्थित अनशन स्थल से आंदोलनकारियों ने इलाइट चौराहे तक जनजागरण के लिए मशाल जुलूस निकाला। कार्यकर्ता ‘2010 का पैगाम, बुन्देलखण्ड राज्य के नाम’ के नारे लगाते हुए नूतन वर्ष का स्वागत कर रहे है। केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. बाबूलाल तिवारी के नेतृत्व में रवीन्द्र कुरेले, संजय शर्मा, अनिल पाठक, हेमेन्द्र शाक्या, विवेक तिवारी, ठाकुरदास दिवगइयां, श्रीराम पटैरिया, प्रभूदयाल लखेरा, अखिलेश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

-अनशन स्थल पर आज राज्य निर्माण आंदोलन में आधी आबादी ने जोरदार भागीदारी की। बुन्देलखण्ड महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व पदाधिकारी आज अनशन पर बैठीं। अनशन पर बैठने वालों में सरला सैनी, इन्दु शर्मा, प्रभा देवी रायकवार, इन्द्रा सिंह, साधना पटेल शामिल है। अनशन में विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राएँ भी उपस्थित रहीं। -बुन्देलखण्ड संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में जन जागृति व एकजुटता के साथ संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक में व्यापारियों व किसानों को जोड़ने के लिए सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। -बार असोसियेशन ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रांतीय सचिव राजीव नायक ने बताया कि बुन्देलखण्ड राज्य निर्माण के समर्थन में जिलों व तहसीलों में अधिवक्ता न्यायिक कार्यो का बहिष्कार करेगे और प्रस्ताव पारित कर राज्य निर्माण की मांग करेगे। आंदोलन को सफल बनाने के लिए अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई गयी है।

bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in