कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Archive | चित्रकूट

किसानों को जल संचय के टिप्स दिये

Posted on 28 August 2010 by admin

चित्रकूट- भूमि संरक्षण इकाई चित्रकूट ने राश्ट्रीय जलागम योजना के तहत बाबूपुर गांव में कृशक गोश्ठी का आयोजन किया ।जिसमें खेत का पानी खेत में रोकने, जल संचय करने और पौध रोपण के लिये किसानों का प्रशिक्षण दिया गया। गोश्ठी मे भूमि संरक्षण विभाग और कृषि विभाग के लोग शामिल हुये।

आयोजन में उप कृशि निदेशक भूमि संरक्षण बान्दा विजय सिंह ने कहा कि गांवों में जो भूमि हीन किसान है वह छोटे छोटे कुटीर उधोग चलाकर अपना जीवन यापन कर सकते है। बताया कि बकरी पालन, दोना पत्ता,बढई गिरी, लोहार गिरी,कीट पालन, और मधुमक्खी पालन का व्यवसाय कर सकते है। इसके लिये जलगम योजना द्वारा ऋण प्रदान किया जायेगा।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मतदेय स्थलों के लिये कलेक्ट्रेट में होगी बैठक

Posted on 28 August 2010 by admin

चित्रकूट - जिलाधिकारी विशालराय ने जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिशद के द्विवासिक निर्वाचन 2010 के लिये इलाहाबाद,झांसी, खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के जनपद चित्रकूट के मतदेय स्थलों को आलेख सूची का प्रकाशन किया गया है जिसमें कर्वी में चित्रकूट इंटर कालेज, ब्लाक कर्वी पहाडी में क्षेत्र पंचायत कार्यालय पहाडी, मानिकपुर में क्षेत्र पंचायत कार्यलय मानिकपुर राजापुर में तुलसी इंटर कालेज, रामनगर में क्षेत्र पंचायत कालेज रामनगर व मउ में क्षेत्र पंचायत मउ को प्रस्तावित किया गया है । उन्होने कहा कि मतदेय स्थल के सम्बंध में आपत्ति जो भी व्यक्ति  देना चाहता हो तो वह 30 अगस्त 2010 तक जिला निर्वाचन कार्यालय चित्रकूट में प्रस्तुत कर सकता है। जिन पर विचार विमर्श 31 अगस्त 2010 को आहूत बैठक में किया जायेगा। उन्होने कहा कि समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के अध्यक्ष व मन्त्री व सांसद/विधानसभा व विधानपरिशद सदस्य व अन्य सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि 31 अगस्त 2010 को अपरान्ह 1 बजे नबीन कलेक्ट्रेट में बैठक आहूत की गई है । जिसमें समय से भाग ले।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

शिक्षको को समयपालन,शिक्षण, स्वाध्याय जरुरी - बीएसए

Posted on 28 August 2010 by admin

चित्रकूट - उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रगौली में शैक्षिक उत्रयन गोश्ठी का आयोजन किया गया । इसमें शिक्षा के स्तर को उठाने के लिये समयपालन,शिक्षण और स्वाध्याय की आवश्यकता पर बल दिया गया । बीएसए ने शासन की मंशानुरुप कार्य करने का आहवाहन किया। शैक्षिक गोश्ठी के मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुये जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यालय में तैनाम सभी शिक्षक जाग जाये। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशारुप शिक्षण कार्य के लिये शिक्षक अपने आप को तैयार कर ले। बीएसए ने कहा कि शिक्षक अपना कर्तव्य पूरी निश्ठा से निभायेगे तो उन्हे विभाग द्वारा पुरुस्कृत भी किया जायेगा।एबीएसए चित्रकूट जेएन त्रिपाठी ने सभी शिक्षको हिदायत दी कि समय से विद्यालय मे पहुंच कर शिक्षण कार्य करे। राश्ट्रपति पुरुस्कार पुरुस्कृत और पूर्व बीआर सी प्रभारी गया प्रसाद सिंह पटेल ने कहा कि शिक्षक साथियों को अध्यापन के लिये तीन चीजों की आवश्यकता है । उन्होने कहा कि समय पालन,गुणवक्तापूर्ण शिक्षण और स्वाध्याय की बेहद जरुरत है। कहा कि विशम परििस्थियों में भी शिक्षक को अपना कार्य करना चाहिये।रामनगर के अध्यक्ष अखिलेश कुमार पाण्डे ने संगठन के बारे में जानकारी दी। इसके पूर्व गोश्ठी में दयाशकंर सिंह,बैजनाथ प्रजापति,रामबहादुर सिंह, शिव सिंह, आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Comments (0)

चित्रकूट में भाजपा का चिन्तन शिविर का नितिन गडकरी ने किया शुभारम्भ

Posted on 28 August 2010 by admin

भाजपा के कई दिग्गज नेताओं व मन्त्रियों का लगा जमावडा1-4

चित्रकूट- भाजपा का तीन दिनी चिन्ता शिविर दीनदयाल शोध संस्थान परिसर प्रारम्भ हुआ । शिविर का विधिवत उद्धाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने किया।

इसके अलावा राश्ट्रीय संगठन मन्त्री रामलाल जी, उत्तर प्रदेश संगठन मन्त्री नगेन्द्र जी,म0प्र मुख्य मन्त्री शिवराज सिंह चौहान, म0प्र0 संगठन मन्त्री माखन, व अन्य राज्यों के संगठन मन्त्री और प्रान्त संगठन मन्त्री सहित भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी, चन्द्रप्रकाश खरे, लवकुश चतुर्वेदी, राम औतार तिवारी इस अभ्यास वर्ग की शुरुवात में शामिल रहे।

पहले दिन विभिन्य राज्यों से आये पदाधिकारीयों ने चर्चा की । आगे आने वाले चुनाव और अयोध्या मुद्दे को देखते हुये चिन्तन शिविर महत्वपूर्ण माना जा रहा है इसमें देश सभी राज्यों से संगठन मन्त्री के रुप में 185 सदस्य प्रमुख रुप से हिस्सा लेगे।

भाजपा अध्यक्ष गडकरी ने इस कार्यक्रम की शुरुवात की और आगे आने वाले विधान सभा चुनाव में जोर देते हुुये पार्टी की मजबूती के लिये विशेश बल दिया। दो साल के अन्दर होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाने व पिछले लोकसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा को अभ्यास वर्ग के रुप में भाजपा का चिन्ता शिविर की शुरुवात की।

इसके बाद भाजपा अध्यक्ष व म0प्र0 मुख्यमन्त्री सहित कई मन्त्री ग्रामोदय विश्व विद्यालय में नाना जी के छठमासिक श्राद्व कार्यक्रम में शामिल हुये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

अंबेडकर गांव में बन रही गुणवत्ताहीन सीसी रोड

Posted on 21 August 2010 by admin

मन्त्री व जिलाधिकारी से जांच करवाने की मांग ग्रामीणों ने की

चित्रकूट -लागत लाखों की निर्देश गुणवत्तापूर्ण करने के लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार मनमानी करते हुए अंबेडकर गांव में बन रही सीसी रोड में लूट मचाए हुए है। ठेकेदार की शिकायत जब ग्रामीणों द्वारा की जाती है तो विभाग के उच्चाधिकारी जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन तो देते हैं परन्तु कार्रवाई नहीं की जाती जिसके कारण सम्बंधित लोग बेखौफ हो अपनी करतूतों को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व ग्राम्य विकास मन्त्री से इसकी जांच करवाने की मांग की है।

गौर तलब है कि मुख्यमन्त्री के प्रमुख विकास योजनाओं के तहत जिले के ग्रामीण इलाकों में तमाम तरह के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमें गुणवत्ता बनाए रखने के लिए शासन द्वारा बार-बार निर्देश भी दिए जाते हैं। इसके अलावा जिलाधिकारी भी समय-समय पर बैठक के दौरान इन कार्यों की समीक्षा करते हैं और सम्बंधित लोगों को चेतावनी भी देते हैं। इन सबके बाद भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो में चल रहे निर्माण कार्यों ठेकेदार व अधिकारी जमकर घोटालेबाजी करने में जुटे हुए हैं। सामान्य गांवों की तो बात ही दूर अंबेडकर गांवों में ही धांधल ेबाजी चल रही है। विकासखण्ड मानिकपुर अन्तर्गत बराहमाफी के मजरा डाण्डी कोलान ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में लोकनिर्माण विभाग द्वारा सीसी रोड का निर्माण करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लाखों रुपये से बनने वाली इस सड़क में शासन द्वारा गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश हैं। लेकिन निर्माण कार्य का जिम्मा लेने वाला ठेकेदार शासन प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी करते हुए अपनी मनमानी कर रहा है। ग्रामीणों की माने तो सीसी रोड के निर्माण में मानक के विपरीत लोकल बालू व बोल्डर सीमेंट मिक्चर के बिना ही डाले जा रहे हैं। लोग बताते हैं कि डाण्डीकोलान में लगभग 17 लाख रुपये की लागत से बन रही इस सड़क में निचले स्तर में 1 : 6 : 12 व ऊपरी सतह पर 1 : 3 : 6 के हिसाब से मैटेरियल का उपयोग होना था लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत से ठेकेदार मानकों के विपरीत काम करवाने में लगा हुआ है। बात यहीं पर ही सीमित नहीं है ठेकेदार शासन के निर्देशों के विपरीत मजदूरों को मजदूरी भी कम दे रहा है। ग्रामीण बताते है कि पुरुष मजदूरों को 80 रुपये और महिलाओं को 70 रुपये की दर से मजदूरी दी जा रही है। काम न छूटने पाए इस डर से मजदूर मजबूरी में काम कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सीमेंट मिक्चर के बिना डाली गई बालू व गिट्टी जरा सी बारिश में बहने लगती है। लोग बताते है कि घटिया सामान से बनाई जा रही सड़क की शिकायत कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई परन्तु अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नही किए जाने से ऐसे लोगों के हौसले बढ़े हुए हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व ग्राम्य विकास मन्त्री से लाखों की लागत से हो रहे घटिया निर्माण कार्य की जांच करवा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। जिससे शासन के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके। उधर पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियन्ता ए के शर्मा से जब इसकी जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि जांच करवा कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)

कोतवाली लाकप से भाग निकले शातिर अपराधी को साथी सहित पुलिस ने पकड़ा

Posted on 21 August 2010 by admin

15 अगस्त की सुबह शौच के बहाने ड्यूटी में तैनात लोगों को चकमा देकर भाग गया था रवी चिकवा

चित्रकूट - कोतवाली लाकप से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले शातिर वाहन चोर रवी चिकवा को कोतवाली पुलिस ने आखिर एक सप्ताह बाद उसके दो साथियों के साथ एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। रवी व उसके एक साथी के पास से एक-एक 315 बोर का तमंचे व भारी मात्रामें कारतूस बरामद हुए हैं।

कोतवाली प्रभारी सी डी गौड़ ने बताया कि शातिर अपराधी रवी चिकवा को बीते दिनों भारी मात्रा में गांजे के साथ पुलिस ने पकड़ा गया था जो अगली सुबह ठीक 15 अगस्त के दिन शौच के बहाने लाकप से निकलने के बाद पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था। उन्होंने बताया कि उसी समय से रवी की तलाश में पुलिस पार्टियों द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि जिले समेत आस-पास के कई जनपदों में दर्जनों वाहन चोरी के मामले में वांछित रवी चिकवा पुत्रा सरस्वती निवासी तरौहां कर्वी कोतवाली लगातार ठिकाने बदल रहा था। लेकिन शुक्रवार की देर रात एक सटीक सूचना के आधार पर उन्होंने कोतवाली के एसआई रामसूरत, कांस्टेबिल विजय, राकेश व शिवलाल और दूसरी टीम में एस आई आर के सिंह को राष्ट्रीय राजमार्ग में भांगा नाला के पास नाकेबन्दी करवा रवी और उसके साथियों के आने का इन्तजार करने लगे। इसी बीच रवी चिकवा अपने साथी शिवदत्त उर्फ छोटे निवासी शंकर बाजार कर्वी व वीरेन्द्र उर्फ टाइगर निवासी बान्दा के साथ आता दिखाई दिया। इस पर पुलिस टीम ने तीनों को रुकने के लिए कहा। लेकिन वे पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए भागने लगे जिन्हे पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करते हुए काफी दूर दौड़ा कर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी गौड़ ने बताया कि उनके कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे व भारी मात्राा में ज़िन्दा व खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। जिसमें रवी व शिवदत्त तमंचा लिए हुए थे। जबकि बीरेन्द्र उर्फ टाइगर चाकू लिए हुए लिए हुए था। उन्होंने बताया कि कोतवाली लाकप से भागने के बाद रवी एक बार फिर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बीती रात आया था। एसपी डा. तहसीलदार सिंह ने पुलिस टीम को उसकी कामयाबी पर बधाई दी है।

Comments (0)

चौबीस घंटे बाद भी मिट्टी के नीचे दबे मजदूर को नहीं निकाल पाया प्रशासन

Posted on 04 July 2010 by admin

सदर एसडीएम गुलाबचन्द्र सहित जनप्रतिनिधि डटे रहे मौके पर

पुराने कुंए की सफाई के दौरान मिट्टी धसकने से उसके नीचे दबे मजदूर को निकालने की कवायद तो प्रशासनिक अधिकारियों की देख-रेख में होती रही लेकिन उसे मिट्टी के नीचे से दूसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर डट कर उचित दिशा निर्देश देते रहे। लेकिन 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला। बताते चलें कि राजापुर थानान्तर्गत अर्की गांव निवासी अवधेश 26 पुत्र गरीब दास यादव शनिवार की शाम लगभग 5 बजे अपने अन्य साथियों के साथ कुंए की सफाई कर रहा था। इसके लिए जब वह कुंए के नीचे उतर कर मिट्टी हटाने लगा तो उसके ऊपर कुंए की ऊपरी मिट्टी गिर गई और वह मिट्टी के नीचे दब गया। अपने साथी को दबा देख अन्य मजदूरों में हो हल्ला मच गया और उनकी पुकार सुन दूसरे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और मिल कर उसे निकालने का प्रयास करने लगे। इस बीच कुछ लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दे मदद की गुहार लगाई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अपने आला अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। उनके द्वारा सूचना पाकर मौके में जिलाधिकारी विशाल राय, एसडीएम गुलाब चन्द, सीएमओ डा. आर डी राम, तहसीलदार अश्वनी कुमार भी एंबुंलेंस, फायर ब्रिगेड व जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंच गए थे। rajapur-1

जिलाधिकारी ने मिट्टी के नीचे दबे मजदूर को जल्द से जल्द निकालने के आदेश अपने अधीनस्थों को दिए थे। लेकिन शनिवार की देर रात तक उसको निकाले जाने के सभी प्रयास नाकाम रहे। इधर दूसरे दिन रविवार की सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों का अमला घटना स्थल में पहुंच कुंए की काफी गहराई में दबे मजदूर को निकालने का प्रयास करवाता रहा। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। वहीं दूसरी ओर घटना स्थल में मौजूद उसके पारिवारिकों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। उसके ज़िन्दा होने की उम्मीद छोड़ चुके पारिवारिक अब बड़ी बेताबी से उसका शरीर बाहर निकालने की आश में बैठे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दूसरे दिन सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व विधायक भैरों प्रसाद मिश्रा सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। और अवधेश के पारिवारिकों को सात्वना देने में जुटे रहे। rajapur-2

पारिवारिकों की हालत है खराब

अपने बेटे अवधेश के ज़िन्दा होने की उम्मीद खो चुके उसके पिता गरीबदास व मां बेल्ला सहित पत्नी बल्ली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना के चौबीस घंटे बीतने के बाद अब इन्तजार में हैं कि कितनी देर बाद अवधेश का शरीर बाहर निकाला जाएगा। अवधेश का भाई नकुल बताता है कि जब अवधेश कुंए की खुदाई कर रहा था तब वह और उसका बड़ा भाई रामखेलावन भी मौके पर मौजूद थे। उसे नीचे दबा देख उन लोगों ने आवाज लगा कर मदद की गुहार लगाई। उन लोगों की आवाज सुन गांव के अन्य लोगों ने उन लोगों ने मिट्टी हटा अवधेश को निकालने का प्रयास किया था। लेकिन उनका प्रयास नाकाफी रहा। जिसके बाद प्रशासन से मदद की पुकार लगाई गई। अवधेश के पारिवारिकों सहित ग्रामीणों में  प्रशासन द्वारा उपेक्षात्मक रवैया अपनाए जाने से भी आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि यदि तत्काल पर्याप्त सहायता उपलब्ध कराई जाती तो शायद अवधेश के प्राण बच सकते थे।

प्रशासनिक उपेक्षा के प्रति रहा लोगों में आक्रोशrajapur4

कुंए की काफी गहराई में मिट्टी के नीचे दबे अवधेश को निकालने में हो रही देरी का जिम्मेदार ग्रामीण प्रशासन के सम्बंधित अधिकारियों को दे रहे हैं। लोग बताते हैं कि सूचना मिलने के बाद जब जिलाधिकारी विशाल राय ने अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचे तो उनके निर्देश पर ही राहत कार्य शुरू हुआ था। इसके पहले सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सरकारी लोगों ने इस ओर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं शुरू की थी। इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि यदि मिट्टी खुदाई में लगी जेसीबी मशीनों को शुरू से ही पर्याप्त डीजल प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दिया गया होता तो शायद इतनी देर नहीं लगती। वहीं घटना स्थल में पारिवारिकों ढांढस देने के लिए पहुंचे सांसद आर के पटेल भी प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहते हैं कि सम्बंधित अधिकारियों द्वारा मिट्टी की खुदाई के लिए सिर्फ तीन प्राइवेट जेसीबी मशीने  लगाई गई हैं और उन्हें भी पर्याप्त डीजल नहीं उपलब्ध कराया गया जिसके चलते रात भर काम रुका रहा। सुबह जब एसडीएम सदर व वे सभी लोग पहुंचे तभी डीजल की व्यवस्था हुई और मशीनों ने काम करना शुरू किया। उनका कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा काम में लगे लोगों के भोजन पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई थी। सांसद पटेल ने बताया कि उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से कई और जेसीबी मशीन मंगा राहतकार्य तेज करने के लिए कहा था परन्तु उनकी बात भी सम्बंधित लोगों द्वारा नहीं मानी गई। वे कहते हैं कि दो दिन से लगातार मिट्टी हटाने के काम में जुटे जेसीबी चालकों के चेहरे पर थकान दिखने लगी थी और वे काम में मन नहीं लगा रहे थे। यदि दूसरी मशीनें होती तो उनकी जगह पर काम करने लगती और अवधेश को निकालने में इतनी देर नहीं होती।

Comments (0)

मंहगाई के विरोध में भाजपाइयों ने पीएम का फूंका पुतला

Posted on 03 July 2010 by admin

पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के बाद बढ़ी मंहगाई के विरोध में भाजपाइयों द्वारा अलग-अलग स्थानों में प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी किया। bjp-ckt1

शनिवार को भाजपाई पार्टी कार्यालय में इकट्ठा हुए। जहां से जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता केन्द्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए ट्राफिक चौराहा पहुंचे। वहां प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंक विरोध जताया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर कार्य कर रही है। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि से मंहगाई आसमान छू रही है। दाल, सब्जी आम आदमी की थाली से दूर होती जा रही है। पंकज अग्रवाल ने कहा कि मनमोहन सरकार को गरीबों के दुखदर्दो से कोई लेना-देना नहीं है। मौजूदा समय में बेतहाशा बढ़ी महंगाई से गरीब तबके के लोग दो जून की रोटी भी नहीं जुटा पा रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी ने कहा कि मौजूदा केन्द्र सरकार मुट्ठी भर लोगों के हितों को साधने के लिए कार्यकर रही है। करोड़ों लोगों को भूखे पेट सोने को सरकार ने विवश कर दिया है। डीजल के दाम बढ़ने  किसानों के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। आने वाले दिनों में किसान आत्महत्याएं करने को विवश होगा। इस मौके पर राम औतार तिवारी, सुनील गर्ग, रघुनाथ जायसवाल, जय श्री जोग, रंजना उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर राजापुर कस्बे में भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुभाषचन्द्र अग्रवाल व जितेन्द्र सिंह के संयुक्त तत्वावधान में भाजपाइयों ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका। इस मौके पर अशोक जाटव, अनिल कुमार गुप्ता, विनय कुमार, प्रहलाद पाण्डेय, रवीन्द्र मिश्रा, विनोद चौरसिया, राकेश नामदेव, अशोक सोनकर, राजेश जायसवाल, रोशन सिंह, लाल बहादुर सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

Comments (0)

बैठक में अनुस्पथित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा पत्र

Posted on 03 July 2010 by admin

कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी विशाल राय ने अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमन्त्री के 64 विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा किया। बैठक में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत के अनुपस्थित होने पर उन्हें निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखने के लिए डीएम ने जहां निर्देश दिए वहीं बैठक में भाग न लेने वाले बीडीओ कर्वी, सहायक अभियन्ता लघु डाल, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड व अधिशासी अभियन्ता सिंचाई के विरुद्ध भी कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखने के लिए कहा।

जिलाधिकारी श्री राय ने बैठक में समस्त अधिकारियों से कहा कि पेयजल के अभाव में पशु पक्षी मर रहे हैं। इस समस्या पर सभी लोग गंभरीता सेविचार करते हुए गांवों में बैठक कर पेयजल समस्याग्रस्त क्षेत्रा का सर्वे कराएं। उन्होंने ग्रामों में कार्यरत सफाई कर्मियों के कार्यों का निरीक्षण करने के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत से विद्युत आपूर्ति के सम्बंध में जानकारी की। जिसमें एक्सईएन कमलेश कुमार ने बताया कि शहरों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रो में सायंकाल 8 बजे से प्रात: 9 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति की जाती है।

डीएम श्री राय ने मनरेगा की धनराशि के तहत कराए गए कार्यों का सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें कमी पाए जाने पर बीडीओ सीधे जिम्मेदार होंगे। बैठक में वृक्षारोपण, डा. अंबेडकर गांव सभा विकास, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आदि विभागों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजाराम, सीएमओ डा. आर डी राम सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Comments (0)

शाहजहांपुर के जिला मनोरंजन कर अधिकारी निलिम्बत

Posted on 03 July 2010 by admin

मनोरंजन कर विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखनऊ -  उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर मन्त्री श्री नकुल दुबे ने शाहजहांपुर के जिला मनोरंजन कर अधिकारी को निलिम्बत करने तथा जिला कार्यालय में कार्यरत स्टाफ को स्थानान्तरित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने निर्देश दिये है कि समीक्षा बैठकों में दिये गये निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन किया जाये और यदि आदेशों के अनुपालन में कोई विलम्ब होता है तो इस सम्बन्ध में किये प्रयासों से अवगत कराया जाये।

मनोरंजन कर मन्त्री आज वाणिज्य कर मुख्यालय, गोमती नगर के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इलाहाबाद, चित्रकूट, मुरादाबाद, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, इटावा, आगरा तथा बागपत के विभागीय अधिकारियों को, जिनकी मासिक लक्ष्य की प्राप्ति प्रदेश स्तर के लक्ष्य प्राप्ति से अधिक है, की अच्छा कार्य करने के लिए उनकी सराहना की।

श्री दुबे ने केबिल संयोजनों के सैम्पुल सर्वे के लिए अम्बेडकर नगर में तत्काल टीम भेजने तथा मथुरा के सम्बन्ध में प्राप्त रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सिनेमा स्वामियों द्वारा वसूल किये गये, अनुरक्षण शुल्क तथा लिम्बत आर0सी0 की वसूली के मामले में उन्होंने निर्देश दिये कि उनकी वसूली का कार्य 31 जुलाई 2010 तक अवश्य पूरा कर लिया जाये।

मनोरंजन कर मन्त्री ने निर्देश दिये कि न्यायालयों में लिम्बत वादों के लब्ध प्रतिष्ठित वकीलों से प्रभावी पैरवी कराई जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मनोरंजन कर राजस्व के लक्ष्यों की शतप्रतिशत प्राप्ति प्रत्येक दशा में सुनिश्चित की जाये तथा 07 अगस्त, 2010 को होने वाली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की स्थिति अवगत कराया जाए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in