कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Archive | बांदा

कांग्रेस यात्रा,व्यापक जनसमर्थन से उत्साहपूर्वक भ्रमण रही हैं - मदान

Posted on 07 May 2010 by admin

लखनऊ - कांग्रेस पार्टी के 125वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा पूरे प्रदेश में चलायी जा रही कांग्रेस यात्राएं सम्बन्धित जिलों की विधानसभावार एवं ब्लाकवार जनजागरण कर जनसभाओं, नुक्कड़
सभाओं और नरेगा की चौपालें, सूचना का अधिकार कानून, शिक्षा का अधिकार आदि केन्द्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं उपलब्धियों का
व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनता के मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से उत्साहपूर्वक भ्रमण रही हैं।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि जनपद सीतापुर से शुरू हुई यात्रा आज हरदोई के सवाइजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा हुई। यात्रा आज शाहाबाद से शुरू होकर सवाइजपुर पहुंची। पिपरिया मे, कूढ़ी में जनसभा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव श्री अब्दुल मन्नान के अलावा विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, जिलाध्यक्ष श्री अजय सिंह, श्री अमरनाथ मिश्रा, श्री रंजन दीक्षित, श्री ब्रजकिशोर दीक्षित, श्री साबिर अली, श्री रमेश मिश्रा, श्री राजपाल सिंह सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

इसी प्रकार बान्दा में आज यात्रा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-पूर्व मन्त्री श्री रणजीत सिंह जूदेव के नेतृत्व में बान्दा विधानसभा क्षेत्र से शुरू होकर बबेरू, कमासिन, ओरन, विसण्डा होकर बान्दा वापस पहुंची। यात्रा में मुख्य रूप से
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन- विधायक श्री विवेक कुमार सिंह, श्री भानु सहाय, श्री रमेश मौर्य, जिलाध्यक्ष श्री साकेत बिहारी मिश्र सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेसजन मौजूद रहे। बबेरू में एवं विसण्डा में विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया।

इसी क्रम में सहारनपुर से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शुरू हुई, लौंमलकपुर से शुरू होकर चौबली, ओधापुर, जगाश से होते हुए लुथरी,लोहदा, धिकाना होते हुए बड़ौत पहुंची। यात्रा का स्थान-स्थान पर
स्थानीय जनों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

श्री मदान ने बताया कि इसी प्रकार जनपद गोण्डा में श्री राम जियावन यादव के नेतृत्व में यात्रा तरबगंज से यात्रा शुरू होकर दुर्जनपुर घाट, नवाबगंज, टिकरी,मनकापुर विधानसभा पहुंची। जहां रामलीला मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया। यात्रा में मुख्य रूप से श्री राम जियावन यादव के अलावा जिलाध्यक्ष श्री विजय कृष्ण
पाण्डेय, मण्डलीय प्रवक्ता श्री पंकज श्रीवास्तव आदि तमाम वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं सहित सैंकड़ों स्थानीय जन मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिनांक 14अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर अम्बेडकरनगर से झण्डी दिखाकर रवाना किये जाने के उपरान्त विभिन्न तिथियों में शुरू होने वाली दस कांग्रेस यात्राएं अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर रही हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

मण्डल स्तरीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन

Posted on 13 March 2010 by admin

किसान मेले में खेती-बारी के गुर बताए

बांदा - कृषि विज्ञान केन्द्र कमासिन में मण्डल स्तरीय किसान मेला और कृषि प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। चारों जनपदो के किसान बड़ी सख्या में पहुंचे। कृषि विभाग के अधिकांश अधिकारी नदारद रहे। सी.डी.ओ हीरामणि मिश्रा ने फीता काटकर और इलाहाबाद बैंक के एल.डी.एम ए.के दीक्षित ने दीप जलाकर मेला प्रदर्शनी की शुरूआत की।

फसल वैज्ञानिक डा.जितेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि किसान, वैज्ञानिक और अधिकारियों के एक मंच पर आने से जागरूकता पैदा होगी। तकनीकी प्रबंधन से खेती, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य पालन और कृषि का विविधीकरण हो सकेगा। डा.तेजप्रकाश ने कृषि विज्ञान केन्द्र के उद्देश्य और कार्य बताए।

डा.प्रकाश ने बताया कि विज्ञान केन्द्र शोध और प्रदर्शन करता है। इसे खेत-खलिहानों तक ले जाने का काम दूसरे विभाग करते हैं। जिला कृषि अधिकारी हमीरपुर हबीब खां ने मृदा स्वास्थ्य पर जानकारी दी। किसान रामसनेही साहू और भरत यादव (महोबा) ने भी संबोधित किया।  मुख्य प्रबंधक इलाहाबाद ग्रामीण बैंक रामलखन कुशवाहा ने बैंक योजनाएं बताईं। कृषक क्लबों के गठन पर जोर दिया। प्रसार वैज्ञानिक मुलायम सिंह सहित सलाहकार रामविशाल पाल, उद्यान अधिकारी बलजीत सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी आरके सिंह, किसान जीपी सिंह, शिवमंगल सिंह चौहान आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शनी में कृषक क्लब भदेहदू प्रथम, दयाल फर्टिलाइजर द्वितीय, तिरूपति स्प्रिकलर तृतीय रहे।

Comments (0)

अधिवक्ताओं के समर्थन में स्थानीय विधायक धरने पर बैठे

Posted on 30 January 2010 by admin

लखनऊ -  जनपद बांदा में विगत 20जनवरी को बसन्त पंचती के दिन गैस एजेंसी मालिक रामेन्द्र शर्मा और उनके गुण्डों ने अधिवक्ताओं के ऊपर लाठी और लोहे की राड़ों से जमकर पिटाई की, जिसमें एक दर्जन से अधिक वकील घायल हो गये हैं, जिनमें से अधिकतर के हाथ और पैर टूट गये हैं। दोषियों पर कार्यवाही न होने पर बांदा जिला कचेहरी पर कल दिनांक 29जनवरी से अधिवक्ता क्रमिक अनशन पर बैठे हैं। अधिवक्ताओं के समर्थन में स्थानीय बांदा से विधायक विवेक कुमार सिंह भी आज धरने पर बैठे हैं।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के महासचिव-विधायक विवेक कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार अथवा बुधवार को वह स्वयं इस मामले को विधानसभा में उठायेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि यह बहुत ही गम्भीर प्रकरण है। बांदा जनपद के तीन-चार मन्त्री प्रदेश सरकार में मन्त्री है। लगभग 22लोगों को लालबत्ती देकर राज्यमन्त्री का दर्जा दिया गया है। इतनी बड़ी घटना के बावजूद भी अभी तक इस सरकार के किसी भी व्यक्ति ने कोई सुधि नहीं ली है। अधिवक्ता घायल हैं और कामकाज ठप पड़ा है। अधिवक्ताओं के समर्थन में व्यापारी, शिक्षक एवं आमजनमानस खड़ा हुआ है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (0)

चित्रकूटधाम डी.आई.जी. राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

Posted on 28 January 2010 by admin

चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक डी.आई.जी. भगवत प्रसाद त्रिपाठी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से  सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें गणतन्त्र दिवस पर लखनऊ में प्रदान किया गया।

प्रदेश में मात्र दो आई.पी.एस अधिकारियों को यह सम्मान हासिल हुआ है। राष्ट्रपति पदक पाने वाले प्रदेश के दूसरे आईपीएस अधिकारी के.एल. मीना हैं। वह इन दिनों लखनऊ परिक्षेत्र के डीआईजी हैं। श्री त्रिपाठी 1992 बैच के आईपीएस हैं । मेरठ, वाराणसी, ललितपुर, भदोही में पुलिस अधीक्षक और फैजाबाद तथा रायबरेली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। 2007-08 में वह उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए। फैजाबाद, इलाहाबाद परिक्षेत्र और रेलवे में उप महानिरीक्षक पद पर कार्यरत रहे।

श्री त्रिपाठी को वर्ष 2002 में भी गणतन्त्र दिवस पर राष्ट्रपति पदक मिल चुका है। श्री त्रिपाठी ने चित्रकूटधाम मण्डल बांदा में पांच अगस्त 2008 को डीआईजी पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। उन्हें राष्ट्रपति एवार्ड मिलने से चारों जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

Comments (0)

नरेगा दिवस प्रचार के अभाव में फ्लाप

Posted on 14 January 2010 by admin

नरेगा दिवस का प्रचार-प्रसार न होने से यह फ्लाप साबित हो रहा है। नतीजन जनपद की चारो तहसीलों में मात्र छह शिकायती प्रार्थनापत्र आये।

बुधवार को सदर तहसील में नरेगा दिवस मुख्य विकास अधिकारी हीरामणि मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान मात्र दो प्रार्थनापत्र आये। जिनको मौके पर निस्तारित कर दिया गया। नरैनी में तीन व अतर्रा में दो प्रार्थनापत्र आये जबकि बबेरू में एक भी प्रार्थनापत्र नहीं आया।  कर्मचारियों का कहना है कि शिकायतें न आने का मुख्य कारण ठंड रही वहीं जिला स्तरीय अधिकारियों का कहना है कि ब्लाक व ग्रामपंचायत स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही से नरेगा दिवस फ्लाप हो रहा है। तीन माह बीतने के बावजूद इस दिवस के कोई खास परिणाम नहीं दिखाई दे रहे। क्योंकि इन कर्मचारियों को यह भय सता रहा है कि यदि इसका प्रचार-प्रसार किया गया तो नरेगा दिवस पर पहुंचने वाले लोग सिर्फ शिकायतें करेंगे। जिससे उनकी पोल खुलेगी। उधर मुख्य विकास अधिकारी हीरामणि मिश्रा का कहना है कि प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। लोग फिर भी नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग शिकायतें नहीं करना चाहते तो विकास के लिये सुझाव ही दें।

Comments (0)

पोलियो जनजागरूकता रैली निकाली

Posted on 09 January 2010 by admin

पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत आशा बहुओं व एएनएम कर्मचारियों ने जनजागरूकता रैली निकाली। यह शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुयी सीएमओ कार्यालय में संपन्न हुयी। इसमें शामिल कर्मचारी हाथों में नारे लिखे ‘एक भी बच्चा छूट गया संकल्प हमारा टूट गया’ तख्तियां लिये थे।

शुक्रवार को सीएमओ एमपी सिंह ने कार्यालय परिसर से पोलियो जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली जिला परिषद चौराहे से होती हुयी जामा मस्जिद, गूलरनाका से शंकरगुरू चौराहा पहुंची। यहां से महेश्वरीदेवी से मुड़ते हुये कोतवाली चौराहा व डीएवी कालेज होती हुयी सीएमओ कार्यालय में समाप्त हो गयी। रैली में शामिल स्वास्थ्य कर्मचारी बैनर और तख्तियों मे पल्स पोलियो कार्यक्रम जागरूकता संबंधी नारे लिखे थे। सीएमओ एमपी सिंह ने बताया कि 10 जनवरी से शुरू इस कार्यक्रम में घर-घर जाकर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी। जनपद में तीन लाख एक सौ चौंतीस बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिये 1018 बूथ बनाये गये हैं व 543 टीमें व 46 ट्रांजिट टीमें बनायी गयी है। प्रत्येक टीम में तीन-तीन कर्मचारी शामिल होंगे।

इस मौके पर डा.ओपी माहौर, डा.एके सिंह, बीके भिटौरिया, अजीत सिंह, कमल वर्मा के अलावा काफी संख्या में विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments (0)

कलेक्ट्रेट में विधान परिषद की मतगणना कल होगी

Posted on 08 January 2010 by admin

बांदा-हमीरपुर विधान परिषद निर्वाचन की मतगणना कलेक्ट्रेट सभागार में कल शनिवार को होगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी फैसल आफताब ने जानकारी दी कि मतगणना केंद्र के प्रस्ताव का अनुमोदन निर्वाचन आयोग द्वारा कर दिया गया है। 9 जनवरी को सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में मतगणना होगी। इसके लिए आरओ टेबिल के अतिरिक्त छह गणना टेबिल लगायी गयी हैं। प्रत्येक गणना टेबिल पर एक गणना पर्यवेक्षक व दो सहायकों की नियुक्ति कर दी गयी है।

Comments (0)

पेयजल योजना अधर में लटकी

Posted on 05 January 2010 by admin

जल संकट को ध्यान में रख जल निगम ने करीब दो सौ करोड़ की पेयजल योजना का प्रस्ताव साल भर पहले शासन को भेज दिया पर इसकी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल रही। प्रस्ताव में शहर मुख्यालय के साथ-साथ बबेरू और नरैनी भी शामिल हैं।

शहर में पेयजल को लेकर गर्मियों में जबरदस्त मारामारी मचती है। सप्लाई न मिलने से शहर के दर्जन भर से अधिक मोहल्ले पानी के लिए त्राहि-त्राहि करते हैं। शहर में पेयजल आपूर्ति कुछ कुओं के अलावा प्रमुख रूप से केन नदी से होता है। लगातार घट रहे भूगर्भ जल स्तर से आने वाले समय में यह स्थित उत्पन्न होगी कि लोगों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही जल निगम ने बांदा पुनर्गठन पेयजल योजना के नाम से एक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। जल निगम के अधिशासी अभियंता एम.पी सिंह के अनुसार योजना के प्रथम भाग में चिल्ला स्थित यमुना नदी में 143.79 करोड़ का प्लांट और भाग दो में 48.93 करोड़ की पाइप लाइन बिछायी जायेगी। मगर 192.72 करोड़ के इस प्रस्ताव पर शासन स्तर से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। जबकि वर्ष 2008-09 में भेजे गये प्रस्ताव का जल निगम को बेसब्री से इंतजार है। सिंह ने बताया कि इसके साथ-साथ बबेरू में 3.57 करोड़ और नरैनी में 4.03 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजनायें लगाने का प्रस्ताव भी इसी में शामिल किया गया है।सिंह ने बताया कि फिलहाल शहर को पेयजल मुहैया कराने के लिए ट्यूबवेल लगाकर इंदिरा नगर में पानी की टंकियां स्टोर करने के लिए बनायी जा रही हैं। जमालपुर से पाइप लाइन के जरिये यहां तक नलकूपों से पानी लाया जायेगा। इसके लिए लाइन बिछाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है।

Comments (0)

नववर्ष के उपलक्ष्य में साहित्यक गोष्ठी संपन्न

Posted on 04 January 2010 by admin

प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वावधान में लक्ष्मीप्रसाद गुप्त की अध्यक्षता में नववर्ष के उपलक्ष्य में साहित्यक गोष्ठी बबेरू में संपन्न हुयी। गोष्ठी का संचालन शिशुपाल ने किया।

नववर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित गोष्ठी में सरस्वती वंदना के पश्चात रमाशंकर मिश्र ने सुनाया कि ‘राष्ट्र ब्यौम में घिरो वर्ष नव,सुधा वृष्टि कर गरल हरो। अपनी मां की काया धूमिल, कल्पलता को धवल करो।’ लक्ष्मीप्रसाद गुप्त ने पढ़ा कि ‘नववर्ष नव कूज सर्वत्र आनंद, नूतन वर्ष उमंगो का, इंद्र धनुष के रंगों का, स्वेद सृजन ने मांगा है साथ कलेंडर टांगा है, दाग न हो अब दंगों का, मेला लगे तिरंगो का।’ राजेंद्र दीक्षित ने कहा कि ‘नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन, आगमन-गमन दोनो शुभ हों, संसार मनाये नव खुशियां।’ शिक्षक अमरनाथ ने गाया कि ‘नव वर्ष तुम्हारा अभिनंदन, अर्पित तुमको मेरा वंदन, इस वीर प्रसूत धरती पर न पाक बचे और न लंदन।’ मनोज मर्दन ने पढ़ा कि ‘बूढ़ा दरिया सिमट कर बहता जाता, झुके हुये कंधो से जल का बोझ उठाता।’ डा.रामकिशोर विद्यार्थी ने पढ़ा कि ‘मन रे सम्मुख देख उजाल, अंधियारी जाने वाली है।’ शिक्षक नत्थीलाल ने कविता पाठ किया। शिशुपाल ने कविता के माध्यम से संदेश दिया। रामचंद्र सरस ने खजुराहो का वर्णन किया कि ‘मै तलाशता रह उकेरने वाले हाथों के नाम, वे नहीं मिले, सोंचता रहा आखिर क्यों नहीं होती ऐसे हाथों की पहचान, तब से आज तक।’ केशव प्रसाद मिश्र ने कहा कि ‘दो हजार दस क्या तुम भी वैसा करोगे, अनुज 2009 की राह पर चलोगे, करना चाहते हो तो कुछ ऐसा करो कि स्वर्णिम पल बन जाओ काल के।’ परमेश्वरी दयाल तिवारी ने सुनाया कि ‘आर्या वर्ष नवल लाया हर्ष नवरत्‍‌न, कैसा था अपना बीता हुआ कल, इसका करना है मंथन।’ के साथ आये हुये सभी प्रबुद्धजनों व कवियों का आयोजकों ने आभार जताया।

Comments (0)

राजनीति से अलग रख अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें -जायसवाल

Posted on 30 December 2009 by admin

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राजनैतिक अधिकार सम्मेलन में केंद्रीय कोयल एवं सांख्यिकी राज्य मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने समाज के लोगों को नसीहत दी कि पहले राजनीति से अलग रख अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दें। वह खुद ही अपना मुकाम हासिल कर लेंगे।

शहर के प्रागी तालाब रामलीला मैदान में आयोजित सम्मेलन में मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि इस हाईटेक युग में बिना शिक्षा के व्यापार भी संभव नहीं इसलिए उच्च शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी बच्चों को दिलायें। उन्होंने बेटे-बेटी के बीच अंतर को समझाने की कोशिश करते हुये कहा कि बेटियां किसी तरह कम नहीं है। उन्हें उचित शिक्षा दिलायी गयी तो वह भी अपने पैरों पर खुद खड़ी हो सकती हैं।

‘जो वैश्य समाज की बात करेगा, वह देश पर राज करेगा’ नारे पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि वैश्य समाज खुद देश की बहुत बड़ी ताकत है। अर्थ व्यवस्था में उनका बहुत बड़ा योगदान है और वह ऐसे नारे लगायें यह ठीक नहीं हैं। उन्होंने समाज का आवाहन करते हुए कहा कि शक्ति, ऊर्जा, संगठन और जागरूकता लाकर अन्याय का मुकाबला करो।

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in