कुदरत  का  कहर  क़यामत  के  आने   की  दस्तक  है  पानी  ही  पानी. इस से भी ख़राब हालात होंगे २०१२ में   ये परिणाम है  कुदरत से खिलबाड़ का........ “Plant Trees to Save Environment” , *खाकी वर्दी वालो के कारनामे-जनता की जुवानी * सफेद कुर्ते वाले नेताओ के कारनामे-जनता की जुवानी "bundelkhandlive.com" पर, आप के पास है कोई जानकारी तो आप भी बन सकते है सिटी रिपोर्टर हमें मेल करे editor@upnewslive.com पर या 09415060119 फ़ोन करे , SPC मीडिया ग्रुप पेश करते है <UPNEWS>मोबाईल sms न्यूज़ एलर्ट के लिए अगर आप भी कहते है अपने और प्रदेश की खबरे अपने मोबाईल पर तो अपना <नाम-, पता-, अपना जॉब,- शहर का नाम, - टाइप कर 09415060119 पर sms, प्रदेश का पहला हिन्दी न्यूज़ पोर्टल जिसमे अपने प्रदेश की खबरें सरकार की योजनाएँ,प्रगति,मंत्रियो के काम की प्रगति www.upnewslive.com पर

Archive | जालौन

आयकर विभाग पर सी वी आई का छापा क्रासर. रंगे हाथों तीन को दबोचा

Posted on 06 August 2010 by admin

आज सी बी आई ने आयकर विभाग पर दापा मारा इस दापे में आयर विभाग के तीन अधिकारी रंगे हाथ्ज्ञों रिश्वत लेते पकड़े गये। सी बी आई ने अचानक पहुंचकर कार्यालय का अन्दर से दरवाजा बन्द कर लिया । सीबी आई लखनऊ की टीम ने एक शिक्षक की शिकायत पर इनकम टैक्स कार्यालय में छापा मारकर आयकर अधिकारी समेत तीन लोगों को घूस लेते हुये रंगे हाथों पकड़ लिया । तकरीवन तीन घंटे सी बी आई की टीम ने कार्यालय लॉक कर
वारीकी से अन्य पत्रावलियों की जांच की । ठक्कर बापा इण्टर कालेज में जोल्हूपुर निवासी शिवनरायण प्रजापति ने अपने गांव के मौजे में कुछ जमीन खरीदी थी इसपर आयकर विभाग ने शिक्षक शिवनरायन को एक नोटिस भेजकर सम्पत्ति का व्यौरा मांगने हेतु तलब किया था जब उक्त शिक्षक आयकर विभाग पहुंचा तो पहले उसे आयकर अिध् ाकारी ने हड़काया बाद में 6 हजार रूप्ये में सुलह समझौते की बात पक्की हो गई । उधर शिक्षक शिवनरायन ने घूस लेने की बात जब सी बी आई लखनऊ को बताइ्र तो टीम ने मौके पर पहुंचकर पकड़ने
की बात कही मामला सैट होते ही बड़े नाटकीय ढंग से शिवनरायन ने आयकर अधिकारी यू पी यादव को 6 हजार रूपये घूस दी तभी सी बी आई ने मौके पर घूस लेते हुये आयकर अधिकारी प्रथम यू पी यादवए द्वितीय सन्दीप दुवे व लिपिक जितेन्द्र मिश्रा को पकड़ लिया ज्ञात हो कि आयकर विभाग से कई वगैर पत्रांक से लोगों को डिसपैच किये गये इस बात को भी संज्ञान में लिया जा रहा है । सी बी आई टीम से बात करने के लिये मीडिया कर्मी काफी देर तक कार्यालय के वाहर बैठे रहे ।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

शान्तिमार्च निकाल कर किया शक्ति का प्रदशZन

Posted on 06 August 2010 by admin

त्योहार एवं स्वतन्त्रता दिवस के अगसत माह में पड़ने पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शान्ति व्यवस्था को मद्देनज़र रखते हुये आज पुलिस विभाग द्वारा नगर में मार्चपास किया गया मुख्यालय पर मच्छर चौराहे के नजदीक पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को रूबरू होकर बताया कि रमजान के शुरू होने से पहले यह पुलिस शक्ति परीक्षण था मार्चपास इसलिये किया गया कि अराजकतत्व के जो लोग हैं वह सतर्क रहें तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पुलिस विभाग को हस्ताक्षेप करना पड़े । पुलिस अधीक्षक प्रेम गौतम और अपर पुलिस अध् ाीक्षक की मौजूदगी में मुख्यालय पर पुलिस दल बल के साथ नर में मार्चपास किया पुलिस की सक्रियता को बनाये रखने के लिये शहर और जनपद में अमन.चैन बनाये रखने हेतु किया गया । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आने वाले पवोंZ पर अराजक तत्वों द्वारा अराजकता न हो इसलिये जनपद के समस्त थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ यह कार्यवाही की गई यह कार्य से जनता में निडरता पैदा होगी व पुलिस एवं आम जनता के बीच संवाद वने रहेंगे । तथा गलत कार्य करने वाले सचेत रहेंगे पुलिस विभाग के कर्मचारियों में अपने कार्य के प्रति उदासीनता खत्म होती है । यह कार्यवाही श्री गौतम का सराहनीय कार्य कह जायेगा ।श्री गौतम द्वारा कीं गईं प्रयोगध् ार्मिता से पुलिस विभाग के कई अधूरे पड़े केशों को जल्द से जल्द सुलझा लिया उनकी कार्यप्रणली से पुलिस विभाग भी खुश है और जनपद बासी भी ।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

स्मैक संग एक गिरिफ्तार

Posted on 06 August 2010 by admin

जालौन कोतवाली क्षेत्र के अन्तगर्त कस्वा जालौन में सन्दिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरिफ्तार कर उसके पास से नसीला पदार्थ बरामद किया । जानकारी के मुताविक
जालौन थाना कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक के एन राय ने पुलिस दल बल के साथ विगत दिन गस्त के दौरान गस्वा जालौन में सन्दिग्ध अवस्था में खड़े रोशन उर्फ रासिद पुत्र बहीद निवासी तोपखाना कस्वा जालौन को गिरिफ्तार कर लिया । व तलासी के दौरान उसके कब्जे से 18 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद कर । पुलिस ने सम्बंधित धराओ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया । ट्रेक्टर चोरी कर ले गये चोर उरई । कैलिया थाना क्षेत्र के अन्तगर्त ग्राम खुटैला में एक
ट्रेक्टर लेकर अज्ञात चोर फरार हो गये । जानकारी के मुताविक कैलिया थाना पुलिस को शिवप्रकाश पुत्र कैलाश गिरि विासी खटैला थाना कैलिया ने लिखित तहरीर दी कि ग्राम में मेरे बाड़े में खड़ा ट्रेक्टर नं0 यू पी 92 बी 1760 स्वाराज 8552 नीले रंग का अज्ञात चोर रात के समय चोरी कर ले गये । पुलिस ने सम्बंधित धराओ मुकद्मा पंजीकृत कर लिया ।

नवयुवक को दोस्तों ने खिलाया जहर उरई डकोर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ऐरी रामपुर निवासी 28 वशीZय व्यक्ति को उसके हमराहियों ने विशाक्त पदार्थ का सेवन करा दिया जानकारी के अनुसार डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी रामपुर निवासी रमकरन 28वशीZय पुत्र कन्हैयालाल को उसके हमराहियों ने मारने की नियत से जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया इस वाबत परिवारों जनों को पता चला तो आनन फनन में परिवारीजन ने रामकरन को अर्द्ध वेहोसी क हालत में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय उरई के आकिस्मक विभाग में भर्ती कराया समाचार लिखे जाने तक मरीज की हालत चिनताजनक बनी हुई थी।

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

पंचायती चुनावो की तैयारियों को लेकर जिलाअधिकारी ने ली बैठक

Posted on 26 July 2010 by admin

डी एम् एस पी सहित जिले के उच्च अधिकारी रहे उपस्थित रूट चार्ट  के अभी तक न बनने पर दिखे नाखुस
काल्लेक्ट्र्द के सभागार में  आज पंचायत चुनाव की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता  जिला अधिकारी  ने की बैठक के दौरान जब उनको जानकारी हुई की पोलिंग पार्टियों के स्टेशन पर जाने के लिए अभी तक रूट चार्ट नहीं बना इस पर उन्होंने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा की विडियो तहसीलदार व स्वयं एस डी एम् सड़क का निरिक्षण कर जल्द से जल्द एक रूफ रूट चार्ट बनवाए जिलाधिकारी के अलावा पुलिसअधीक्षक समेत सभी तहसीलदार व जिले के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे
बैठक में उन्होंने सबसे पहले प्रभारी अधिकारीयों की नियुक्ति की जानकारी ली इसके बाद उन्होंने सभी अधिकारीयों को हिदायत देते हुए कहा की आप लोगों को चुनाब सम्बन्धी जो भी कार्य भी कार्य सोपे गए है उनका पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्भन करें इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी उन्हें बताया गया की चार चरणों में १७१४ मतदान स्थलों पर एक लाख तिन सो पेंतिश मतदाता बोट डालेंगे मनोरंजन कर अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की ७३० मतदान स्थलों को सम्बेदंसिल के रूप में चिन्हित किया गया है इन सभी की पूरे समय विडियोग्राफी करायी जाये मत गाड़ना केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में उन्होंने कहा की आयोग से इसकी पुन्हा जाँच करने के निर्देश मिले है उपजिलाधिकारी और पुलिसचेत्रधिकारी इनकी जाँच कर जल्द से जल्द इसकी रिपोर्ट पंच स्थानीय चुनाव कार्यालय  में उपस्थित करा दे मतपेटियों की आवश्यकता के बारे में उन्हों ने जानकारी ली एक मतदान स्थल पर तीन मतपेटियों के साथ पांच  प्रतिशत की अतिरिक्त के सहित ५३९९ मतपेटियों की आवश्यकता और उप्लव्धता भी जानी !उन्होंने बताया की मतदान पार्टी में एक महिला कर्मचारी  की नियुक्ति होना आवश्यक है सभी विकाश खण्डों में नियुक्ति मतदान कार्मिकों का पूर्वाभ्यास मुख्यालय स्तर पर कराए जाने की बात कही!ए आर टी ओ आर. पी. दुवे से उन्होंने की बस मैं छः  और ट्रक मैं चार पोलिंग पार्टियाँ जाएँगी इसके अनुसार वाहनों की पूर्ति की जाए इस दौरान उनहोंने जिले के आये प्रधान ग्राम पंचायत- सदस्य ग्राम पंचायत और  सदस्य क्षेत्र पंचायत ,सदस्य जिला पंचायत की सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी भी दी बैठक मै मुख्य विकाश अधिकारी एस . पी.अंजोर ,एस .पी . प्रेम गौतम- पी. डी .आर .बी . चौधरी, डी. डी,ओ ,ए.एस. पी.राकेश शंकर,डी.पी.ओ.अखिलेन्द्र दुवे, सिटी मजिस्त्रते राजेश कुमार सिंह , सभी एसडीएम् व क्षेत्राधिकारी सहायक अधिकारी पंच स्थानीय चुनाव इन्द्रदेव यादव आदि मुख्या रूप से उपस्थित थे

Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

बुन्देलखण्ड पैकेज के काम जून में शुरू करा दें - केन्द्रीय अपर सचिव

Posted on 22 May 2010 by admin

भारत सरकार के अपर सचिव के.एस रामचन्दन और डा. के.डी शर्मा ने शुक्रवार को बुन्देलखण्ड के लिए मिले विशेष पैकेज से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की। केन्द्रीय अधिकारियों ने जिले के अफसरों को प्रस्तावित कार्य बरसात के पहले शुरू कराने के निर्देश दिए।

बुन्देलखण्ड विशेष पैकेज में जालौन जिले के लिए 502 करोड़ प्रस्तावित हैं। इस राशि से कई विभागों को कार्य कराने हैं। सम्बंधित विभागों ने इसके लिए खाका तैयार किया है। इस राशि को विभाग किस तरह खर्च करेंगे, इसकी समीक्षा केन्द्र से आए अधिकारियों ने की। बैठक के बाद केन्द्रीय अफसरों ने बताया कि प्रभारी जिलाधिकारी एसपी अंजोर और नलकूप महकमे के अधीक्षण अभियन्ता नीरज शर्मा को पेयजल व नलकूप के लिए प्रस्ताव एक जून तक देने के निर्देश दिए गए हैंए ताकि उन्हें योजना आयोग से मंजूरी दिलाई जा सके।

अपर सचिव श्री रामचन्द्रन और श्री शर्मा ने कहा कि कहा कि पचनदा और केन बेतवा गठजोड़ जैसी परियोजनाओं पर भी केन्द्र सरकार गम्भीरता से विचार कर रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष पैकेज से सिंचाई संसाधनों के विकास के साथ बुन्देलखण्ड में पावर इनर्जी प्लांट, स्कूल और अस्पताल बनवाने पर भी विचार किया जा रहा है। जिले के अधिकारियों को इन परियोजनाओं के प्रोजेक्ट तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। केन्द्रीय अफसरों ने बताया कि विशेष पैकेज में बुन्देलखण्ड  के सात जनपदों को मिले 3506 करोड़ रुपए मिले हैं। इसमें से 502 करोड़ रुपए जालौन जिले के हिस्से में आए हैंए जिसमें से 350 करोड़ की धनराशि प्रदेश सरकार को भेज दी है। बैठक में सीडीओ एसपी अंजोरए पीडी आरवी चौधरीए डीडीओ टीकाराम रावतए बेतवा नहर के एक्सईएन पीके गुप्ताए उपकृषि निदेशक सैयद बदरे आलमए अधिशाषी अभियन्ता नलकूप पकंज वर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments (0)

111 हिन्दू व मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक विवाह 7 जून को करायेगा मंसूरी समाज

Posted on 20 May 2010 by admin

लखनऊ - ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के तत्वावधान में 07 जून 2010 को मंसूरी समाज के लोगो द्वारा 111 हिन्दू व मुस्लिम गरीब जोड़ों का सामूहिक विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मंसूरी समाज के सभी राजनैतिक दलों मे मौजूद सीनियर लीडर सहित लगभग हजारों लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है।

उक्त जानकारी देते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजक मो. रहूप मंसूरी व ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर प्रादेशिक महामन्त्री सलीम अहमद मंसूरी ने यहा लखनऊ में बताया कि मंसूरी समाज के लोगो द्वारा दिनांक 07 जून 2010 को दिन सोमवार को श्री गांधी इण्टर कालेज, स्टेन रोड, उरई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजक श्री  मंसूरी ने बताया कि इस अवसर पर एक समारोह का भी आयोजन किया है जिसमें केन्द्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अब्दुल अली अजीजी मंसूरी, यू0पी0 एग्रो के चेयर मैन राज्य मन्त्री जावेद इकबाल मंसूरी सपा विधायक डा. आर.ए. उस्मानी, विधायक इरफान सोलंकी, सहित पूर्व विधायक हाफिज इरषाद मंसूरी ऑल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी अब्दुल सलाम मंसूरी महामन्त्री रियाज मंसूरी, प्रदे अध्यक्ष हाजी मरूर मंसूरी  आदि शामिल होगे।

सामूहिक शादी के आयोजक मो. रहूप  मंसूरी ने बताया कि यह पहला मौका है जब मंसूरी समाज द्वारा हिन्दू मुस्लिम लड़के-लड़कियों की शादी का आयोजन पहली बार एक ही पण्डाल में आयोजित किया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695
upnewslive.com

Comments (1)

जिला कारागार युद्ध के मैदान में तब्दील,दो कैदी मरे

Posted on 29 March 2010 by admin

मृतकों में मुख्तार अंसारी गैंग का शार्प शूटर प्रिंस शामिल

उरई- जिला कारागार रविवार को युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। कैदियों के दो गुट भिड़े और फिर उनका सुरक्षाकर्मियों के साथ खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट के बाद जेल के अंदर बम चले, नतीजे में दो कैदियों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन से अधिक कैदी घायल हुए। जेल अफसरों ने हालात नियंत्रित करने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी बम फेंके गये। इस हमले में प्रभारी जेलर, एक डिप्टी जेलर और हेड वार्डेन जख्मी हो गये। मौत के शिकार हुए कैदियों में मुख्तार अंसारी का कथित रिश्तेदार प्रिंस अहमद व एक अन्य शामिल हैं। राज्य सरकार ने बवाल की जांच प्रदेश के अपर महानिरीक्षक कारागार योगेश शुक्ला को सौंपी है।

जिला कारागार में रविवार को दोपहर करीब एक बजे बैरक नंबर तीन व चार के कैदियों में झड़प हो गयी। एक गुट की नुमाइंदगी मुख्तार अंसारी का कथित रिश्तेदार जनपद गाजीपुर के जफरपुरा निवासी प्रिंस अहमद कर रहा था। प्रिंस पर भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या समेत करीब एक दर्जन संगीन मुकदमे चल रहे थे। उसे आठ महीने पहले लखनऊ जेल से उरई कारागार स्थानांतरित किया गया था। प्रिंस जेल में वह अपना वर्चस्व कायम रखना चाहता था, लेकिन दूसरे गुट को यह बर्दाश्त न था। लिहाजा गुटबाजी ने हिंसा का रूप ले लिया।

एडीएम अरुण कुमार ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि वर्चस्व को लेकर बैरक नंबर तीन और चार के कैदियों से उसकी तनातनी चल रही थी। यही तनातनी रविवार को मारपीट में बदल गई। दोनों गुटों के कैदी बैरक से बाहर आकर पथराव करने लगे। डिप्टी जेलर सुनील दत्त, प्रभारी जेलर नत्थू सिंह एक अन्य जेलकर्मी के साथ बीचबचाव करने पहुंचे तो प्रिंस और उसके साथियों ने उन पर दो देसी बम फेंक दिए। बम फटने से तीनों गम्भीर घायल हो गए।

इस बीच कैदियों ने जेल पर कब्जा कर लिया। हालात बेकाबू होने की सूचना पर जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पीएसी तथा एसओजी टीम लेकर जेल पहुंचे। फोर्स ने लाठीचार्ज कर कैदियों पर काबू पाया। इस दौरान फायरिंग होने की भी चर्चा है पर अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं। संघर्ष में प्रिंस अहमद समेत चौदह कैदी बुरी तरह से घायल हो चुके थे। कुछ देर में प्रिंस की जेल के भीतर ही मौत हो गयी। दूसरे मृत कैदी का नाम नाजिर निवासी औंता जिला जालौन बताया गया है।

एएसपी राकेश शंकर ने बताया कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ एक दूसरे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि पूरी घटना बैरक नं. 3 और 4 के कैदियों के बीच शनिवार से ही तनातनी चल रही थी। जेल के भीतर बम कैसे पहुंचा, जेल प्रशासन के पास इसका कोई जवाब नहीं था।

Comments (0)

मायाबती के राज में कानून व्यवस्था से परेशान परिवार का पलायन

Posted on 17 March 2010 by admin

आज देश में महिलाओं के हक में तमाम कानून दिखाई पड़ते हैं, लेकिन इन कानूनों के बावजूद महिलाओं की स्थितियों में बहुत ज्यादा सुधार दिखाई नहीं पड़ता। और अगर कहीं महिलाएं जीतती भी दिखाई पड़ती हैं तो उनके पीछे कहीं गैर सरकारी संगठनों का साथ होता है, तो कहीं मीडिया उन मामलों को हैण्डल कर रहा होता है। वे कौन-सी वजहें हैं, जो महिलाओं को उनका समुचित हक और इंसाफ दिलाने में बाधाएं खड़ी करती हैंघ् क्या हमारे देश के कानून की संरचना में ही कुछ कमी है, जो महिलाओं को उनका हक नहीं मिल पाता ।

प्रदेश कि महिला मुखिया लखनऊ में महा रेली में नोटों से बने हार से अपनी शोभा बड़ा रही थी तभी   उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई में कानून व्यवस्ता और नगर में  असुरझित महशुस करते हुए परिवार जिले से पलायन कर रहा थाण् 25 जनवरी को मोहल्ला रामनगर में हुई लूट की दुस्साहसिक वारदात की गुत्थी अभी तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों ने गृहस्वामी की पत्नी को मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया था। पुलिस की जांच का कोई ठोस नतीजा न निकलने से भयभीत परिवार अब अपना घर छोड़कर यहां से पलायन कर चुका है।


Vikas Sharma
bundelkhandlive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Comments (0)

बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें महिलाएं

Posted on 09 March 2010 by admin

उरई (जालौन) - अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सर्व शिक्षा अभियान के तहत जनपद स्तरीय मां बेटी मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने टीएलएम मेले में ज्ञान परक शिक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न माडलों का निरीक्षण कर उन्हें सराहा और बेसिक शिक्षा महकमे के अधिकारियों को बधाई भी दी।

महिला दिवस के मौके पर मां बेटी मेले के आयोजन में जिले भर से चुनिन्दा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। ज्ञानवर्धक शिक्षा से जुड़ी सामग्री का भी मेले में प्रदर्शन किया गया। मेले में  ब्लाक डकोर, महेबा, जालौन, रामपुरा,माधौगढ़, कदौरा, कोंच, नदीगांव, कुठौन्द  ब्लाक संसाधन केन्द्र प्रभारियों ने प्रदर्शनी लगाई। इसमें महेबाए कुठौन्द  ब्लाक के माडल सबसे ज्यादा सराहे गए।

मां बेटी मेले के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार दीक्षित ने महिला अभिभावकों का आह्वान किया कि वह लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देंए ताकि आगे चलकर वह भी अपने बसने वाले परिवार को शिक्षा का महत्व बता सकें। महिलाओं ने आज देश में जो तरक्की का रास्ता तय किया है। वह सिर्फ शिक्षा की बदौलत देश में राष्ट्रपति महिला के रूप में लोकसभा अध्यक्ष के रूप मेंए प्रदेश की महिला मुख्यमन्त्री के रूप में इसका जीता जागता उदाहरण है। यह सब शिक्षा की बदौलत ही हुआ है। आज पढ़ी लिखी लड़कियां, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और सेना के क्षेत्र में भी ऊंची छलांग लगा रही हैं। यदि उनके माता पिता ने उनकी शिक्षा पर गौर नहीं किया होताए तो उन्हें भी विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी नहीं मिलती।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी ने कहा कि बेटियों की शिक्षा की ज़िम्मेदारी पिता से बढ़कर माता की बनती है। वही बच्चों में अच्छे संस्कार देने का काम सरलता से कर सकती है। माताएं बालिका शिक्षा के प्रति और अधिक जागरूक होंए तभी देश तरक्की कर पाएगा। इस मौके पर उप बेसिक शिक्षा अधिकारी डा.आर.एस विश्वकर्मा,गनपतलाल, एबीएस कपूर सिंह, आरपी रामसखा, अरविन्द यादव, छोटेलाल, राजकुमारी वर्मा, वीएल शंखवार, जिला समन्वयक अखिलेश त्रिपाठी, एसपी सिंह, युद्धवीर कन्थरिया, व्यंजना सिंह, हरिओम पाण्डेय ने भी अपने विचार रखे।

Comments (0)

स्वरोजगार/आर्टीसन क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिल रहा

Posted on 26 January 2010 by admin

उरई- वर्ष 2003  से संचालित स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड और आर्टीसन क्रेडिट कार्ड योजना ,हस्तशिल्पियों व बुनकरों समेत स्वरोजगार से जुड़े लोगो को आसान तरीके से कर्ज मुहैया कराने के लिए बनाई गई इस योजना की उपलब्धि जिले में 5% भी नहीं है।

केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2003 में शुरू की गई स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कारीगरों, दस्तकारों, मछुआरों, रिक्शाचालकों आदि को ऋण मुहैया कराने का प्रावधान किया गया था। हालांकि इस योजना में लाभार्थी को ब्याज की दर में किसी तरह छूट नहीं दी गई है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक को इस योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। इसमें आवेदक को अधिकतम 25 हजार रुपये तक का ऋण स्वरोजगार के विस्तार हेतु दिया जा सकता है।

दो साल में स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड पर किसी आवेदक को ऋण मुहैया नहीं कराया गया। लीड बैंक के मुख्य प्रबंधक शुभाशीष भट्टाचार्य के अनुसार स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड में अधिकतम 25 हजार रुपये का ऋण  दिया जा सकता है। व्यवहारिक नजरिए से देखे तो 25 हजार रुपये में स्वरोजगार स्थापित होना संभव नहीं है। आर्टीसन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पंजीकृत कारीगरों और बुनकरों, स्वर्णकारों को ढाई लाख रुपये तक ऋण दिया जा सकता है। जिले में बुनकरों और हस्तशिल्पियों की संख्या सैकड़ों में है। कालपी, उरई और कोंच में कई घरों में दरीचे और कालीन बुनने का काम वर्षो से हो रहा है जिसे ग्वालियर के व्यापारी खरीदकर न केवल देश के विभिन्न महानगरों में ऊंचे दामों पर बेचते है बल्कि विदेशों में इसका निर्यात तक होता है। इसके बावजूद आर्टीसन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसी हस्तशिल्पी को यहां ऋण नहीं दिया गया। दस्तकारों और बुनकरों को यह तक पता नहीं है कि स्वरोजगार क्रेडिट कार्ड तथा आर्टीसन क्रेडिट कार्ड बनते कैसे है। लीड बैंक मैनेजर सोम व्यास के अनुसार आर्टीसन क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले में वर्ष 09-10 में  सौ लोगों को ऋण वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन अभी तक इसके लिए एक भी आवेदन नहीं आया।

Comments (0)


www.internationalnewsandviews.com
Advertise Here

Advertise Here
-->


""काम की गारंटी है" हर गाव की गारंटी है"
                                         हर महिला पुरुष को दाम की गारंटी है""
महात्मा गाँधी राष्टीय गामीणरोजगार अधिनियम
 Type in